गंगापार, दिसम्बर 16 -- उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। नहरों में पानी नहीं आने से किसानों की फसल में बोई जाने वाली गेहूं और सरसो की खेती बाधित हो रही है। गेहूं बोने के सीजन में नहरें सूखी हैं और नहरों में धूल उड़ रही है। उरुवा विकास खंड क्षेत्र के बेलन नहर प्रखंड की रामनगर रजबाहा और ओनौर तथा सिकटी माइनरों में पानी का नामोनिशान नहीं है। रामनगर के भरत किशोर शुक्ल, हरिश्चंद्र शुक्ल, जगदीश सिंह, रतन सिंह, सिकटी गांव के किसान अभयराज सिंह तथा बसैनपुर के किसान जितेंद्र सिंह, गुरु प्रसाद तिवारी तथा हुल्का के किसान कल्लू पांडेय, राजा पांडेय ने बताया कि आलू की सिंचाई, खेत पलेवा तथा सरसों एवं गेहूं की फसल बोना जरूरी था,लेकिन अभी तक नहर में पानी नहीं आया। मजबूर होकर दूर प्राइवेट नलकूप से पानी लाकर खेत पलेवा और फसल की सिंचाई करना पड़ेगा। नहरों में पानी न आन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.