गंगापार, जनवरी 2 -- क्षेत्र में इन दिनों हांड़कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के सितम के बीच मुसाफिर बाजारों तथा चौराहों से कंपकंपाते हुए आ और जा रहे हैं, लेकिन इन सबसे प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ता, तभी तो सरकारी अलाव चौक-चौराहा और सार्वजनिक स्थानों से नदारद है। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर उरुवा बाजार है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मुसाफिरों का ठहराव होता है। लोग परिवहन के माध्यम से प्रयागराज, मिर्जापुर, लखनऊ, कोरांव आदि स्थानों के लिए आते और जाते हैं। बावजूद जनमानस में सहूलियत के लिए अब तक अलाव नहीं जलाया जा सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...