गोरखपुर, अप्रैल 22 -- उरुवा बाजार (गोरखपुर)। हिन्दुस्तान संवाद उरुवा के नगर पंचायत अध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया के साथ सोमवार की रात शादी समारोह में कुछ लोगों ने मारपीट की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सिकरीगंज क्षेत्र के टाडी गांव के लोगों पर जातिसूचक गालियां देने, मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात लगभग आठ बजे वह गांव के प्रमोद सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। समारोह में कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे कि तभी सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टाडी निवासी कुछ लोग वहां पहुंचे और सुनियोजित तरीके से उनपर हमला कर दिया। रामफेर का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जाति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.