गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाने के मुख्य गेट के सामने बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक थाना गेट के बाहर खड़े होकर रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना के सिलसिले में कुछ लोग थाने पर आए थे। बाहर निकलने के बाद संभवतः वीडियो शूट किया गया है। वायरल रील की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सिकरीगंज थाना परिसर में रील बनाकर वायरल करने के मामले में एक युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बाद भी थाना परिस...