लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ। श्री प्रयागधाम, उरुली में वार्षिक भंडारा उत्सव में जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए पांच ट्रेनों का एक मिनट का अस्थाई ठहराव मध्य रेलवे के उरुली स्टेशन पर दिया जाएगा। - 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 जनवरी को उरुली स्टेशन पर 11.35 बजे पहुंचकर 11.36 बजे प्रस्थान करेगी। 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 09 जनवरी को उरुली स्टेशन पर 01.00 बजे पहुंचकर 01.01 बजे प्रस्थान करेगी। 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस 08 जनवरी को उरुली स्टेशन पर 16.55 बजे पहुंचकर 16.56 बजे प्रस्थान करेगी। 11407 पुणे-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 20 जनवरी को उरुली स्टेशन पर 22.15 बजे पहुंचकर 22.16 बजे प्रस्थान करेगी। 11408 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस 09 जनवरी को उरुली स्टेशन पर 10.00 बजे पहुंचकर 10.01 बजे प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...