गोड्डा, जनवरी 5 -- मेहरमा। प्रखंड के सौरीचकला खेल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय उरांव आदिवासी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भागलपुर के फुटबॉल क्लब माल खानपुर की टीम ने गोड्डा के फुटबॉल क्लब मसुरिया को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं फुटबॉल क्लब कटिहार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि फुटबॉल क्लब अमौर की टीम चौथे स्थान पर रही। समिति की ओर से विजेता टीम माल खानपुर को 70 हजार रुपये नगद, उपविजेता टीम मसुरिया को 60 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं तीसरे स्थान पर रही फुटबॉल क्लब कटिहार एवं चौथे स्थान पर रही फुटबॉल क्लब अमौर को 10-10 हजार रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण सौरीचकला पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी एवं जेएमएम जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्...