रांची, दिसम्बर 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी-गोला पथ स्थित जामटोला के पास उरांग गाढ़ा नदी पुल से नीचे गिरने पर शुक्रवार को एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र रोहित महतो, विसरिया गांव निवासी विष्णु महतो का पुत्र है और आरटीसी विद्यालय सिंहपुर, मुरी में पढ़ाई करता है। हर दिन की तरह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था, तभी पुल के समीप संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सिंहपुर नर्सिंग होम, मुरी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान संवेदक ने पुल की रेलिंग मरम्मत के लिए तोड़ दी थी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी इसे दोबारा नहीं लगाया गया है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.