मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन में मीडिया सचिव बने शलभ सिंह का पहली बार मुरादबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। शुक्रवार को अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे शलभ सिंह का रेल कर्मियों ने स्वागत किया। मीडिया सचिव गार्ड लॉबी में भी रुके और कर्मियों से संवाद किया। मुरादाबाद मंडल में मुख्य टिकट निरीक्षक शलभ सिंह को यूनियन महामंत्री बीसी शर्मा ने नई जिम्मेदारी दी है। उरमू में 2018 से 24 तक लगातार मंडल मंत्री रहे शलभ सिंह इससे दो साल पहले उरमू में मंडल अध्यक्ष के पद पर रहे। रेलवे में मान्यता प्राप्त के लिए हुए चुनाव के बाद संगठन महामंत्री ने यूनियन में बदलाव किया। शुक्रवार को नया पद मिलने के बाद शलभ सिंह पहली बार ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचे तो स्टेशन पर रेल कर्मियों ने शलभ सिंह का भव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.