उरई, फरवरी 20 -- उरई।संवाददाता शहर की कालपी रोड स्थित बस स्टैंड पर बीते वर्ष प्राइवेट ऑफिस में घुसकर छेड़खानी करने के बाद उसका विरोध होने पर मारपीट व आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी भाइयों माजिद और शादाब सहित 17 लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। इसमें मुख्य आरोपियों माजिद व शादाब के साथ कई लोग जेल में है जबकि कुछ लोगों की जमानत हो चुकी है। कालपी रोड पर जिला जजी के बाहर बने प्राइवेट वाहनों के बुकिंग सेंटर पर बैठे दंपती का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने मारपीट कर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद दो बाइकों में आग लगा दी थी। जिससे शहर की शांति व्यवस्था भंग हुई थी। पुलिस ने तोड़फोड़ मारपीट आगजनी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जेल भेजा था। शहर कोतवाली प्रभारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.