उरई, जनवरी 2 -- उरई। उ.म. रेलवे झांसी मंडल के एसीएम पवन कुमार ने उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने पार्सल, बुकिंग आफिस को मौके पर जाकर देखा। समय सारिणी के साथ यात्री किराये के बोर्डों को नए सिरे से लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक का भ्रमण किया और स्टालों पर नजर दौड़ाई। इस दौरान उनके साथ सीसीआई बसंल, सीबीपीएस हरिमोहन शर्मा, एसके नरवरिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...