उरई, जनवरी 4 -- उरई। उरई से सीधे नई दिल्ली के लिए ट्रेन संचालन की मांग तेज होती जा रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला विंग जिलाध्यक्ष सुनीता राज ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसएस को दिया। इसमें उरई से सीधे दिल्ली तक ट्रेन चलाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाध्यक्ष सुनीता राज ने ज्ञापन में बताया जनपद जालौन व आसपास के जिलों के लोगों का उरई से होते हुए आना जाना होता है। दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। ऐसे में युवा, अधिवक्ता, व्यापारी के साथ ही आम आदमी परेशान होता है। वहीं, लोगों का समय और धन की बर्बादी होती है। इसके अलावा गंभीर मरीजों को दिल्ली ले जाने में समस्या होती है। उन्होंने मांग की है कि उरई से दिल्ली जाने के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध कराई जाए। उमेश चंद, प्रदीप द्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.