उरई, जनवरी 16 -- उरई। बिजली के नाम पर हर माह होने वाले अंधाधुंध खर्च को रोकने के साथ ही बचत करने के लिए रेलवे ने अनूठी पहल की है। उसके लिए झांसी कानपुर रेलमार्ग के उरई समेत दस स्टेशनों पर सोलर प्लांट सिस्टम लगाए जाने की कवायद जारी है। ट्रायल के तौर पर छोटे स्टेशनों से शुरूआत की गई है। इससे परिणाम भी बेहतर आने लगे है। खासकर क्षमता के अनुसार स्टेशनों पर सोलर प्लाट लगाए जाने हैं। अफसरों की मानें तो होली से पहले सभी स्टेशन सोलर ऊर्जा प्लांट से लैस हो जाएंगे। इससे बिजली पर चार से पांच लाख की बचत होगी। झांसी कानपुर रेलमार्ग के नंदखास से लालपुर सेक्शन तक आता है। इस परिधि में स्टेशनों व कॉलोनियों को मिलाकर हर माह आठ से दस लाख की बिजली इस्तेमाल होती है। हर माह रेलवे यूपीपीसीएल को भुगतान करता है। खर्च कम कर बिजली बचत के लिए रेलवे ने दस स्टेशनों पर ...