उरई, दिसम्बर 30 -- धौगढ़, उरई। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में सोमवार दोपहर को संदिग्ध हालात में लाइसेंसी राइफल की गोली लगने से शिक्षक की मौत हो गई थी। बेटे ने स्कूल प्रबंधन पर परेशान करने का आरोप लगाया था। बृजेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, लिपिक के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। गोपालपुरा के सहायक अध्यापक अनुरूद्ध पाल की सोमवार सुबह लाइसेंसी राइफल की सफाई के दौरान गोली चल गई थी। इससे सहायक अध्यापक लहूलुहान को गए थे। बाद में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुत्र बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने केपीएस जूनियर हाईस्कूल (एडेड) के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक व लिपिक पर आए दिन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। बेटे का कहना था कि स्कूल प्रबंधन से परेशान होकर पिता ने गोली मारकर आत्म हत्या कर ली...