उरई, जनवरी 9 -- कोंच(उरई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परैथा में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने के समय वे घर पर अकेले थे। पैरालिसिस होने के कारण चल नहीं सकते थे। परैथा निवासी 70 वर्षीय श्रीराम बसोर लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे। वह शुक्रवार को घर पर अकेले थे। तभी अचानक घर में आग लग गई। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके। आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण दौड़े। बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कच्चा मकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। श्रीराम बसोर की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टय...