उरई, नवम्बर 15 -- सिरसा कलार थाना के ग्राम लहर कनार निवासी महिला सोनम पत्नी हकीम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही पवन सिंह समेत दो लोगों ने मिलकर उसके खेत पर चारा लेने जाते समय उसका रास्ता रोक लिया। उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...