उरई, दिसम्बर 6 -- मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी महिला रुचि पत्नी वैभव मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसके पति निवासी मोहल्ला स्टेशन रोड पंत कॉलोनी रायबरेली समेत पांच ससुरालियों ने मिलकर उससे अतरिक्त दहेज की मांग की। दहेज देने से इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर अपने मायके पिता के पास आई। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...