उरई, जनवरी 21 -- एट। माघ मेला प्रयागराज गए एट थाना क्षेत्र के पिंड़ारी के एक परिवार के सूने घर में चोरों ने धावा बोल दिया और मुख्य गेट का ताला तोड़ सास-बहू के करीब 58 तोला सोने के जेवरात के अलावा तीन किलो चांदी और अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार रात तब हुई कि जब परिवार प्रयागराज से लौटा। जानकारी पर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। गृह स्वामी के मुताबिक तकरीबन 80 लाख की चोरी हुई है। पिंडारी के गजेंद्र सिंह 13 जनवरी को माघ मेला प्रयागराज गए थे। पत्नी रजनी देवी और पुत्र हेमेंद्र उरई में थे। जबकि घर में ताला लगा था। मंगलवार रात जब गजेंद्र सिंह प्रयागराज से लौटे तो देखा मुख्य गेट का ताला टूटा था। अंदर जाने पर सभी कमरों के दरवाजे खुले मिले और बरामदे में सामान बिखरा था। जब वह कमरे में पहुंचे तो अलमारी और बक्से खुले थे। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.