उरई, नवम्बर 30 -- कदौरा के स्टेट हाईवे पर शनिवार आधी रात दोस्त की बारात में आए युवक को लग्जरी कार टक्कर मारते हुए 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। जब अन्य बारातियों ने युवक को कार में फंसा देखा तो दौड़े जिस पर चालक भीड़ को चकमा देकर भाग गया। बाराती घायल युवक को सीएचसी ले गए जहाँ से उसे मेडिकल कालेज रिफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि पीछा करके लोगों ने जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास से लग्जरी कार को पकड़ लिया जबकि ड्राइवर भाग निकला। थाना आटा क्षेत्र के ग्राम बीजापुर निवासी शिवम सैनी 27 वर्ष पुत्र भानुप्रताप शनिवार रात को कदौरा के ग्राम बबीना निवासी शिवपाल कुशवाहा अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आया था। दोस्त की बारात नगर के नूर गार्डन से होनी थी। रात को शिवम बारात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.