महोबा, फरवरी 14 -- उरई, संवाददाता। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक सीए जिंदा जल गया। सीए अपनी कार से घर लौट रहे रहे थे। मौखरी होटल के पास स्थित ओवरब्रिज पर उनकी कार डंपर में जा घुसी। टक्कर होते ही कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते उसमें बैठे सीए की जिंदा जलकर मौत हो गई। हाईवे पर उठते धुएं और आग के गुबार को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहर के राजेंद्र नगर करमेर रोड के रौरा हाउस निवासी 55 वर्षीय राजेश कुशवाहा चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनका ऑफिस उरई पुलिस क्लब के सामने है। उनकी पत्नी स्वाति सिंह झांसी के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं। इस वजह से राजेश और उनकी पत्नी झांसी में ही रहते थे। काम की वजह से रोजाना...