उरई, नवम्बर 7 -- चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी नादई निवासी एक महिला ने गुरुवार की सुबह किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वह उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाये। यहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने पर चुर्खी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार सुबह ग्राम बड़ी नादई निवासी रेखा देवी 35 साल पत्नी कृष्ण पाल उर्फ किशुनपाल ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। घरवालों ने उसके मुंह से झाग निकलते देखा तो इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले आये। यहां हालत नाजुक होने के कारण महिला को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में महिला की मौत हो गई।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.