उरई, दिसम्बर 6 -- सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने भारत के अमर शहीद सैनिकों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी रोड उरई में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर छात्र-छात्राओं को झंडा दिवस की महत्ता पर विस्तार से बताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार बाजपेई ने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग युद्ध में शहीद सैनिकों एवं उनके परिवार के प्रति राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन में जागृत कराना है। यह दिवस हमें अपने देश की रक्षा में लगे जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके कल्याण में योगदान देने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले अमर जवानों का यह राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्...