उरई, जनवरी 2 -- उरई। शहर में छह दशक पुरानी सीवर लाइन की हालत खराब होती जा रही है। जिसे अब मरम्मत की दरकार है। कई सीवर लाइन लीकेज होने से नजदीक से गुजरी पानी की लाइन भी प्रभावित हो रही है। पर अभी से गंभीरता से नहीं लिया गया। इससे कभी भी बड़ी घटना होने की आशंका है। मौजूदा समय में शहर में लगभग 11 किलोमीटर में सीवर लाइन बिछी है। शहर में वर्ष 1970 से 1975 के बीच छह दशक पूर्व बिछाई गई सीवर लाइन अब कई जगह जर्जर हो चुकी है। शहर के मोहल्ला पटेल नगर, राजेंद्र नगर, शिवपुरी मोहल्ला, बजरिया, शहीद भगत सिंह चौराहा से लेकर कालपी रोड तक करीब 11 किमी क्षेत्र में यह सीवर लाइन फैली हुई है। समय के साथ कई स्थानों पर यह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आए दिन सीवर जाम और पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है। जब भी सीवर लाइन जाम होती है या पानी नहीं निकलता, तो ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.