उरई, जून 19 -- उरई। संवाददाता उरई क्लब के बाहर मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते तकरार और फिर जबरदस्त मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस हरकत में आ गई है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बुधवार रात शहर के मुख्य अंबेडकर चौराहा के आगे क्लब मार्केट के बाहर दो युवक किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। शुरुआती कहासुनी धीरे-धीरे बढ़ती गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में कई युवक लात-घूंसों और डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले दोनों पक्षों में बहस हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर हिंसक हमला कर बैठे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.