उरई, नवम्बर 12 -- कोंच तहसील स्थित जुझारपुरा सहकारी समिति में कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी पर किसानों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। किसानों से सुविधा शुल्क लेने और अनियमितता साबित होने पर एसडीएम ने संबंधित सीएससी ऑपरेटर का लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए हैं। जुझारपुरा समिति में कार्यरत ऑपरेटर इसरार किसान रजिस्ट्री के लिए निर्धारित 30 रुपये के बजाय 50 रुपये वसूल रहा था। किसान राजकुमार, सुषमा देवी और रोहित ने मनमानी वसूली की शिकायत एसडीएम ज्योति सिंह से की थी। एसडीएम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की और ऑपरेटर को निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोप सही पाए जाने पर प्रशासन ने ऑपरेटर इसरार का सीएससी लाइसेंस निलंबित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.