उरई, मार्च 24 -- कोंच (उरई), संवाददाता। कोंच-कैलिया रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार रात फुलैला निवासी 38 वर्षीय संतोष वर्मा अपनी बीमार बहन को देखने साथी 40 वर्षीय दिलीप परिहार के साथ बाइक से कोंच आया था। देर रात गांव लौटते समय दोनों जैसे ही देवगांव के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाइक सवार युवकों व कार में फंसे अंकित को निकाल एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। अस्पताल में मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.