औरैया, दिसम्बर 13 -- उरई। संवाददाता एसआईआर में सही जानकारी न देने पर शहर में रह रहे 120 लोगों को शनिवार को अस्थायी कैंप भेज दिया गया। रामकुंड के पास झुग्गियों में रहने वाले इन लोगों के पास झारखंड के आधार कार्ड मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला की झुग्गियों में रहने वाले ये लोग कबाड़ी का काम करते हैं। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई। उरई शहर के रामकुंड पार्क के पीछे काफी वर्षों से झुग्गी झोपड़ी बनाकर करीब 120 लोग रह रहे थे। जिले में चल रहे एसआईआर के दौरान जब टीम इनके पास पहुंची तो इनके पास कोई भी वैध दस्तावेज और कागज नहीं मिल सका जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह लोग कहां के है। काफी छानबीन में इनमें से कुछ लोगों के पास आधार कार्ड मिले जो झारखंड के निकले। जानकारी पर एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कागजात न...