उरई, अक्टूबर 10 -- उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के हथनौरा गांव का एक परिवार गुरुवार रात को उल्टी-दस्त की बीमारी से ग्रसित हो गया। इसमें शुक्रवार सुबह पहले पौत्री की मौत हो गई और कुछ देर बाद दादा की भी मौत हो गई। दादी व पौत्र को भी मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है। दादा-पौत्री की मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम गांव पहुंच गई है, जबकि डीएम एसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वहां भर्ती कराए गए। पुलिस ने दादा और पौत्री के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुर्खी थाना क्षेत्र के हथनौरा गांव का निवासी दीपू दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है, जबकि उसका पिता शिवकुमार (70), मां सुशीला (65), पत्नी सुनीता बेटी मोना देवी (16) और बेटा तरुण गांव में रहते हैं। गुरुवार की रात बेटी मोना को उल्टी दस्त होने लगी तो परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.