उरई, जनवरी 27 -- उरई। नगर पालिका में चेयरमैन गिरजा चौधरी ने झंडारोहण किया और महापुरुषों को नमन किया गया। यहां पर ईओ रामअचल कुरील के साथ कर अधीक्षक गणेश प्रसाद, सफाई इंस्पेक्टर एसके सिंह रहे। सभी ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और शहर को साफ रखने वाले कर्मचारियों की सराहना कर हौसला अफजाई कर पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...