उरई, फरवरी 14 -- उरई, संवाददाता। जिला जेल के शौचालय में शनिवार दोपहर गमछे से लटके मिले बंदी की मौत हो गई। पुलिस ने बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंदी दुष्कर्म और पॉक्सो में मार्च 2025 से जेल में बंद था। जेल स्टाफ मामले को खुदकुशी बता रहा है। जेल प्रशासन ने बंदी के परिजनों को सूचना दे दी है। हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम कंडौर निवासी 26 वर्षीय मनोज कुमार 15 मार्च 2025 से जिला कारागार में कालपी कोतवाली से दुराचार व पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मनोज जेल के शौचालय में गमछे से लटका मिला। सिपाहियों ने देखा तो उसकी सांसें चल रहीं थीं। इसपर उसे तुरंत फंदे से उतारकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.