भभुआ, नवम्बर 27 -- बेमौसम बारिश हुई तो चौपट हो जाएगी खेतों में तैयार है धान की फसल अक्टूबर में बारिश होने से धान की कटनी को ले पहले से परेशान हैं किसान (पेज तीन) भभुआ हिन्दुस्तान संवाददाता। आसमान में छाए बादल ने कैमूर के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पूरे दिन सूर्य और बादल के बीच लुकाछुपी का खेल चलता रहा। ऐसा मौसम देख किसानों नावागांव के धीरेन्द्र चौबे, झुनझुन चौबे, निमी के रामानन्द सिंह व गुड्डू सिंह, पसाई के अभय सिंह व सोनरा के विजय तिवारी ने बताया कि अगर बेमौसम बारिश हुई तो खेत में तैयार धान की फसल नष्ट हो जाएगी। अक्टूबर में हुई बारिश के कारण खेत गीला रहने से धान की कटनी को लेकर हम किसान पहले से चिंतित हैं। क्योंकि अधिक नमी रहने के कारण हार्वेस्टर नहीं चल पा रहा है। कुछ किसानों ने बताया कि हम किसान खेतों में लगी धान की फसल की कटाई करने क...