मऊ, जनवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के शीतला माता मंदिर में रविवार की शाम को शादी का फेरा लेने आए युगल की जांच में दूल्हे की तरफ से उम्र का कोई दस्तावेज नहीं पेश करने पर पुलिस ने शादी रुकवा दी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि दूल्हेके परिजनों को उम्र का वैध दस्तावेज लाने की हिदायत दी गई है। शीतला माता मंदिर के पुजारी दीपक महाराज ने बताया कि एक दिन पूर्व रविवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र निवासी दूल्हा निशांत अपनी दुल्हन के साथ शादी करने के लिए आया था। इस बीच वर और वधू पक्ष से उम्र का दस्तावेज मांगा गया। लड़की की तरफ से दस्तावेज पेश किया गया। लेकिन लड़के की तरफ से कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश किया गया। वहीं सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस टीम भी पहुंच गई। घंटों जांच पड़ताल के बाद दूल्हा की तरफ से उम्र को लेकर कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश किया गया। इस प...