फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 13 -- फर्रुखाबाद। केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में शुक्रवार को उम्रकैद की सजा पाए एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में लापरवाही पर बंदी रक्षक को निलंबित कर दिया गया है। युवक को किशोरी से दुष्कर्म में दो साल पहले सजा सुनाई गई थी। मेरापुर थाना क्षेत्र के सिलसंडा गांव निवासी प्रभात उर्फ प्रभाकर राजपूत को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 1 फरवरी 2024 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 24 मार्च 2024 को प्रभात को जिला जेल से सेंट्रल जेल भेजा गया था। तब से वह वहीं था। शुक्रवार दोपहर वह बहाने से दरी कारखाने के पीछे गया और एक क्षतिग्रस्त भवन में लोहे की राड से गमछे से फांसी पर लटक गया। प्रभात जब काफी देर तक नहीं लौटा तो उसे तलाश किया गया। प्रभात को फांसी पर लटका द...