इटावा, मार्च 2 -- इटावा की जिले में उम्रकैद की सजा काट रही दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन की शनिवार रात केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उम्रकैद की सजा काट रही कुसुमा को सैफई से एक महीने पहले लखनऊ रेफर किया गया था। उसे टीबी समेत कई बीमारियां थीं। सात सालों से इटावा जेल में बंद 65 वर्षीय कुसुमा नाइन जालौन जिले के थाना कुठौंद के गांव टिकरी की रहने वाली थी। 31 जनवरी की रात तबीयत बिगड़ने पर कुसुमा को जिला जेल से जिला अस्पताल भेजा गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर एक फरवरी को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) भेजा गया। इटावा जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि कुसुमा नाइन एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी और लिवर एसाइटिस एनीमिया पाइल्स समेत कई बीमारियों से ग्रसित थी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.