नई दिल्ली, मार्च 1 -- - वर्ष-2010 से फरार था, क्राइम ब्रांच ने कानपुर से पकड़ा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के मामले में आजीवन करावास की सजा पा चुके एक पेरोल जंपर को 15 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 2010 से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे यूपी के कानपुर से पकड़ा है। आरोपी सुरेश कुमार उर्फ ​​सज्जू यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सुरेश कुमार ने 22 सितंबर 2004 को जहांगीर पुरी में रहने वाली अपनी भाभी की हत्या कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2010 में पैरोल मिलने के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी। -----...