अलीगढ़, मार्च 18 -- फोटो.. अलीगढ़। उम्मीद सामाजिक संस्था का परंपरागत होली मिलन समारोह सोमवार को रसलगंज स्थित लॉज में हुआ। शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना कर राष्ट्रीय कवि वेद प्रकाश 'मणि' ने किया। कार्यक्रम में बाल प्रतिभाओं ने मनमोहन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कीं। श्री राधा-कृष्ण स्वरूप की झांकी देखकर श्रोताओं की खूब तालियां बजीं। मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त विनोद कुमार रहे। संस्थापक अध्यक्ष राजेश अग्रवाल संगम ने कहा कि संस्था विगत 13 वर्षों से भी अधिक समय से जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करती आ रही है। संचालन करते हुए कवि वेद प्रकाश 'मणि' ने अपने चुटीले अंदाज में श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम समापन की बेला पर फूलों की होली संग सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम संयोजक मधुर वार्ष्णेय रहे। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.