बिजनौर, दिसम्बर 2 -- वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए सरकार की ओर से अंतिम तिथि पांच दिसंबर निर्धारित की गई है, परन्तु चार पांच दिन से उम्मीद पोर्टल साइड नहीं चलने से रजिस्ट्रेशन के लिए परेशानी हो रही है। पांच दिसंबर तक सभी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण होना मुश्किल है। वक्फ संपत्तियों से जुड़े लोगों ने रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाएं जाने की मांग की है। मोहल्ला मुगलुशाह कोल्हू वाली मस्जिद में जमीअतुल उलेमा ए हिंद और स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से एक कैंप लगाया गया है जो विगत 20 रोज से वक्फ संपत्तियों के निःशुल्क पंजीकरण करा रहे हैं। मस्जिद कल्लूगंज नजीबाबाद के अध्यक्ष इबादुर्रहमान सैफी ने बताया कि काफी रजिस्ट्रेशन होने से रह गए हैं। उन्होंने केंद्र और अल्पसंख्यक मंत्रालय से रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...