फिरोजाबाद, नवम्बर 24 -- मुतवल्लियों के लिए उम्मीद पोर्टल मुसीबत बन गया है। पोर्टल पर शहर के वार्डों सहित अन्य विवरण उपलब्ध नहीं है। साथ ही सर्वर डाउन होने से दो से तीन दिन तक पेंडिंग दिखाया जा रहा है। जिसके चलते अभी तक जिले की 75 वक्फ संपत्तियों में से मात्र 20 का डाटा अपलोड हो सका है। जबकि शासन ने पांच दिसंबर तक का समय निर्धारित किया है। इसके बाद मुतवल्लियों को वक्फ बोर्ड ट्रिब्यूनल से अनुमति लेनी पड़ेगी। केंद्र सरकार ने सभी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण उम्मीद पोर्टल पर कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन स्तर से पांच सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया है। पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए समिति में शामिल सभी सदस्यों और 150 मुतवल्लियों को विगत दिनों प्रशिक्षण भी दिया गया। पंजीकरण कराते समय आधार कार्ड, पेन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज वक्फ...