औरैया, दिसम्बर 31 -- नए साल 2026 की पहली सुबह औरैया शहर और ग्रामीण इलाकों में उल्लास और उम्मीदों के साथ शुरू हुई। लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं और सुख-शांति, स्वास्थ्य व तरक्की की कामना की। शहर से लेकर गांव तक नए साल का असर सुबह से ही दिखाई देने लगा। नए साल के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने भगवान से परिवार और समाज के लिए मंगलकामनाएं कीं। कई स्थानों पर हवन-पूजन और विशेष आरती का आयोजन किया गया। वहीं कुछ लोगों ने बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तो युवाओं ने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ नए साल की शुरुआत की। शहर के बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। चाय की दुकानों पर नए साल की चर्चाएं होती रहीं। लोग मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए एक-दूसरे को बधाइयां देते नजर आए। बच्चों में ...