औरैया, दिसम्बर 30 -- औरैया-फफूंद फोरलेन सड़क बने करीब 14 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन देवरपुर और शेर सरैया गांव के पास आज भी यह सड़क अधूरी है। बीते एक साल में यहां करीब 12 सड़क हादसे हुए, जिनमें चार लोगों की जान चली गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। बरसात के मौसम में देवरपुर व शेरपुर सरैया गांव के पास सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे वाहन फिसलते हैं और हादसे होते हैं। ग्रामीण आज भी एक दर्दनाक घटना को नहीं भूल पाए हैं। बीते मानसून में श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो जलभराव के कारण पलट गया था। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस दिन घंटों तक सड़क पर चीख-पुकार मची रही, लेकिन तब भी स्थायी समाधान नहीं हुआ। इस मार्ग से रोजाना गेल जैसी नवरत्न कंपनी के भारी ट्रक गुजरते हैं। संकरी सड़क और सर्विस रोड के अभाव म...