नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- आशीष गुप्ता, नई दिल्ली। नये साल में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परियोजनाएं पूरी होने से लोगों का जीवन आसान बनेगा। एनएचएआई का एक हाईवे देहरादून तक का सफर सुहाना बनाएगा, तो एक एक्सप्रेसवे का नौ किलोमीटर का हिस्सा पूरा होने से दक्षिणी दिल्ली, मध्य दिल्ली और यमुनापार के लोगों के लिए जयपुर व मुंबई की सड़क यात्रा आधे समय मे पूरी होने की राह आसान हो जाएगी। एक स्काईवॉक और दो फुटओवर ब्रिज लोगों को सुरक्षित सड़क पार करने की सुविधा देने के साथ जाम की समस्या दूर करेंगे। -- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से मिलेगी बड़ी सुविधा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का डीएनडी से मीठापुर तक नौ किलोमीटर का महत्वपूर्ण खंड जून 2026 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इस नए खंड के खुलने से नोएडा, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के लोगों को सबसे ज्यादा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.