नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। बुधवार से ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान को गति दे दी है। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं और सभी जीत का दावा कर रहे हैं। कई वार्डों में चुनावी कार्यालय भी शुरू हो चुके हैं। स्थानीय मुद्दे इस उपचुनाव की मुख्य धुरी बनते दिख रहे हैं। मतदाता कूड़ा निस्तारण, ऑटो टिप्पर बढ़ाने, टूटी सड़कों की मरम्मत, रात में स्ट्रीट लाइट की समस्या और वार्डों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अभाव जैसे मसलों पर मतदान का मन बना रहे हैं। भाजपा उम्मीदवारों ने बुधवार को संगठनात्मक बैठकें कर चुनावी रणनीति तय की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद प्रवीन खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.