फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ को रद्द किए जाने के फैसले से शहर के निर्यातकों में नई उम्मीद जगी है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोलाल्ड ट्रंप ने 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। इससे सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत अधूरी रह गई है। फिर भी उद्योग जगत का मानना है कि पहले की तुलना में स्थिति बेहतर होगी और इससे वैश्विक प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने में मदद मिलेगी। स्मार्ट सिटी से फर्नीचर, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल्स और ऑटो पार्ट्स का बड़े पैमाने पर निर्यात अमेरिका सहित अन्य देशों में किया जाता है। पिछले चार-पांच माह से 50 प्रतिशत तक के अधिक टैरिफ के कारण निर्यातकों को भारी लागत वहन करनी पड़ रही थी। इससे ऑर्डर की प्रतिस्पर्धा में स्थानीय उद्यमियों को नुकसान हो रहा...