प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- प्रयागराज/मऊआइमा, हिटी। उमेश पाल हत्याकांड के वीडियो के साथ विवादित गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगभग 32 सेकंड के वीडियो में विवादित गाना जोड़कर पुलिस प्रशासन को चुनौती देने का काम किया गया। इसमें माफिया अतीक अहमद के बेटे अली का भी फोटो जोड़ा गया है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने प्रतापगढ़ और मऊआइमा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों को वीडियो कहां से मिला, इसकी भी पूछताछ की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। प्रयागराज पुलिस के एक्स पोस्ट पर कुछ लोगों ने उमेश पाल हत्याकांड के वीडियो के साथ विवादित गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की शिकायत की थी। 24 फरवरी 2023 को दिनदहाड़े गोली मारकर उमेश पाल और दो गनर की हत्या के वीडियो में विवादित गाना जोड़ा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.