हाजीपुर, अक्टूबर 28 -- सहदेई बुजुर्ग। संसू राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के मजरोही रघुनंदन में जनसंपर्क के दौरान एनडीए प्रत्याशी महेंद्र राम के पक्ष में जदयू के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मतदाताओं से वोट मांगा। उन्होंने सभी से एनडीए प्रत्याशी महेंद्र राम को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। चाहे कृषि का क्षेत्र हो या फिर स्वास्थ्य शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के दिशा में कार्य हो। प्रत्याशी महेंद्र राम को जिताने एवं मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी महेन्द्र राम ने बूथ जीतो चुनाव जीतो थीम पर सभी कार्यकर्ताओं को कार्य करने की बात कही। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.