सिद्धार्थ, सितम्बर 18 -- सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ नागिरक पेंशनर्स सेवा संस्थान के सदस्यों की बैठक बुधवार को जिला कोषागार के पेंशनर्स सभागार में हुई। इसमें संगठनात्मक मजबूती के लिए जिला कार्यसमिति के गठन किया गया। संगठन के बस्ती मंडल अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा के देखरेख में उमाकांत मिश्र को जिलाध्यक्ष और राम शंकर पासवान को मंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा सर्वसम्मत से गिरीश चंद्र मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, रामरूप यादव को कोषाध्यक्ष, दस्तगीर खां को संगठन मंत्री, निरंकार लाल श्रीवास्तव को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया। बस्ती मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही संवर्ग के हितों को लेकर सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। नवागत अध्यक्ष उमाकांत मिश...