बेगुसराय, जून 7 -- बरौनी। उमस व गर्मी के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को भी गर्मी का असर बना रहा। इस कारण गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद रहे। सुबह 9 बजे के बाद से तेज धूप और गर्म हवा कहर बरपाने लगती है। बाजारों में सार्वजनिक जगहों पर पीने के पानी की कहीं भी व्यवस्था नहीं रहने से बाजार आने वाले राहगीर पानी के लिए भटकते नजर आए। लोग खीरा, अनानस व केतारी का जूस के सहारे अपनी प्यास बुझा रहे थे। गर्मी और लू के कारण दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक पूरा बाजार खाली सा हो गया था। जो लोग सड़क पर चल भी रहे थे वे भी धूप से बचकर चलते नजर आए। दोपहर में इक्का दुक्का आटो सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.