धनबाद, जून 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद में उमस वाली गर्मी से त्राहिमाम की स्थिति हो गई है। सुबह सात बजे से ही माथे से टपकने वाला पसीना पूरी रात तक जारी रहता है। दिन और रात की एक जैसी स्थिति है। उमस वाली गर्मी ने लोगों का चैन छीन लिया है। इस गर्मी में बिजली कटौती जले पर नमक छिड़क रही है। रविवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कभी-कभी धूप भी निकली तो गर्मी की तपिश बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा। अगले दो-तीन दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा, जिससे गर्मी में भी बढ़ोतरी ही होगी। गर्मी से राहत के लिए अभी इंतजार करना होगा। दो दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री हो जाएगा। ---- छह जून तक मानसून आने की संभावना झारखंड में छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.