मधेपुरा, मई 23 -- मधेपुरा।उमस भरी गर्मी में लोग उल्टी,दस्त के चपेट में आने लगे हैं। गुरुवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उल्टी, दस्त से पीड़ित एक दर्जन मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराए गए। सदर प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड तीन मंटू साह को गुरुवार सुबह से ही पेट दर्द और उल्टी,दस्त शुरू हो गया। परिजनों ने अपने स्तर से उसका इलाज किया। सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने आनन फानन में मंटू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसका इलाज शुरू कर दिया। गोसाई टोला वार्ड 6 निवासी शहनवाज, शहर के वार्ड 5 निवासी मो. समीम, सधुआ वार्ड 2 निवासी पूनम देवी, श्रीपुर वार्ड 11 निवासी राणा प्रसाद यादव को भी उल्टी,दस्त के शिकायत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.