आगरा, जून 23 -- जनपद में बारिश नहीं होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया है। वायुमंडल में आद्रता बढ़ने और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने से एक साथ उमस बढ़ी है। किसान और जिले के लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। रविवार की सुबह से ही लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होने लगा था। दोपहर बाद तो तेज धूप की वजह से लोगों को पसीने आना शुरू हो गए। उमस की वजह से लोगों के घरों में लगे कूलर भी राहत नहीं दे रहे हैं। कूलर की हवा में नमी अधिक थी। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने से शाम व रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं है। मौसम विभाग ने भले ही बारिश की संभावना जताई है लेकिन बारिश नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.