गोरखपुर, जून 29 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में बीते चार दिनों से जारी उमस भरी गर्मी का सितम शनिवार को दिन में भी कायम रहा। हालांकि शाम से मौसम बदला और देर रात तक रूक-रूककर फुहारों का दौर चलता रहा। हालांकि इसके बाद भी उमस ने परेशान किया। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से लेकर मंगलवार तक कई चक्र में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब 1.2 डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ। गर्मी के कारण हवा की आद्रता में गिरावट हुई। न्यूनतम आद्रता 60 फीसदी तक पहुंच गई। जबकि अधिकतम आद्रता 80 फीसदी रह गई। बादलों के बीच न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.